नीट परीक्षा या कोई भी परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए पढ़ाई के साथ आपको होशियार टाइम मैनेजमेंट अनुशासन होना जरूरी है।
कभी-कभी छात्रों के साथ सारा दिन किताब कॉपी के सामने बैठे रहते हैं पढ़ते हैं फिर भी कुछ याद ज्यादा नहीं हो पाता। कुछ छात्र अधिक घंटे तक पढ़ाई करते हैं लेकिन क्या समझ में आया कितना पढ़ाई किया यह नहीं समझ में आता।
इसका मतलब छात्र अपना समय तो देते हैं लेकिन अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।
इस ब्लॉग को पढ़कर आप नीट परीक्षा की तैयारी में समय की भूमिका अर्थात समय को कैसे मैनेज करें कितना समय किस में दें और अपना मूल्यवान समय कहां पर खर्च करें इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
1. रूटीन बनाएं, लेकिन ज़्यादा कड़ा नहीं
- हर सफल विद्यार्थी का पहला हथियार होता है — एक अच्छा रूटीन।
- सुबह पढ़ने के लिए बेस्ट समय होता है: 5am–9am
- दिन में कठिन विषय टॉपिक पढ़े जिसे याद करने मे परेशानी होती है, जैसे फिजिक्स पढ़ें
- दोपहर यह शाम के समय नींद आती है तो उसे समय न्यूमेरिकल प्रश्न को हल करें।
- रात को रिवीजन या बायोलॉजी जैसा हल्का विषय रखें
- लेकिन इतना सख्त टाइमटेबल न बनाएं कि आप खुद को थका दें। रूटीन में लचीलापन जरूरी है।
2. Pomodoro Technique अपनाएं
- यह तरीका बहुत असरदार है:
- 25 मिनट पढ़ाई करें
- फिर 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें
- 4 साइकल के बाद एक लंबा ब्रेक (15–20 मिनट)
- इससे दिमाग फ्रेश रहता है और आप लंबे समय तक पढ़ सकते हैं।
- लगातार पढ़ाई नहीं करें वह टाइम बर्बाद करने के श्रेणी में आता है इसलिए छोटा-छोटा ब्रेक लेना अत्यंत जरूरी है।
पढ़ाई जब करें तो पूरी जान लगाकर पड़े और जब मस्ती करें तो पूरा खुलकर करें।
3. हफ्ते भर का टारगेट तय करें
- हर रविवार को बैठें और सोचें:
- इस हफ्ते कौन-कौन से टॉपिक पूरे करने हैं?
- कौन से चैप्टर दोहराने हैं?
- कौन सा मॉक टेस्ट देना है?
- आप प्रतिदिन भी एक लक्ष्य बनाएं कि हमें इतना पढ़ना है और उसे बिना पूर्ति किए सोना नही है।
- एक Study Planner या नोटबुक में सब कुछ लिखें। यह आपको फोकस बनाए रखेगा।
4. Mobile और Social Media से दूरी रखें
- सबसे बड़ा टाइम वेस्ट करने वाला दुश्मन है — मोबाइल फोन।
- पढ़ाई के दौरान फोन को Flight Mode में रखें
- यदि फ्लाइट मोड नहीं रख सकते हैं तो जितने भी सोशल मीडिया है उनके नोटिफिकेशन बंद कर दें।
- अगर डिजिटल नोट्स जरूरी हैं, तो सिर्फ उसी ऐप का इस्तेमाल करें
- इंस्टाग्राम/यूट्यूब स्क्रॉलिंग पर टाइम लिमिट सेट करें
- याद रखें: 1 घंटा Instagram पर = 1 चैप्टर मिस।
5. टेस्ट और रिवीजन को टाइम दें
- सिर्फ नए टॉपिक्स पढ़ते रहना फायदेमंद नहीं है। हर हफ्ते:
- 1–2 मॉक टेस्ट जरूर दें
- गलत प्रश्नों की लिस्ट बनाएं
- पुरानी गलतियों को दोहराएं नहीं
- रिवीजन ही वो कुंजी है जो NEET में सफलता दिलाती है।
- टेस्ट तभी दे जब उसे विषय का पढ़ाई किए हैं।
- रिवीजन सप्ताह में महीना में पड़े हुए अध्याय को जरूर अध्ययन करें।
6. “Busy” नहीं, “Productive” बनें
- हर दिन के अंत में खुद से पूछें:
- “मैंने आज कितना सीखा, कितना सिर्फ बैठे-बैठे बर्बाद किया?”
- यदि आप आज पढ़ाई कर अपने समय को सफल नहीं बनाते हैं तो आगे भी आप सफल नहीं हो सकते।
- अपने आप को व्यस्त बनाया जितना समय आप अभी खुद पर दोगे, भविष्य में आपसे मिलने के लिए लोग आपसे मिलने
- के लिए इंतेजार करेगे, लाइन लगायेगे।
- दुनिया जो भी कहे की इसमें अहंकार आ गया है, बात नहीं करता कोई काम नहीं करता व्यस्त रहता है उससे आपको कोई फर्क नहीं परना चाहिए।
7. जीव विज्ञान ( Biology ) इतना समय दे?
नीट परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण विषय जीव विज्ञान है। जीव विज्ञान तो भाग वनस्पति और जंतु विज्ञान है। इसमें आपको निरंतर समय देना होगा ताकि ज्यादा दिन तक याद रहे। सप्ताह में पढ़े हुए चैप्टर का रिवीजन अवश्य करें। जो भी पड़े कंठस्थ याद होने पर छोड़े। सेल्फ स्टडी के तौर पर 3 से 4 घंटा डेली जीव विज्ञान पर देना जरूरी है। सुबह में जीव विज्ञान की पढ़ाई कर सकते हैं।
8. भौतिक विज्ञान पर कितना समय देना है?
भौतिक विज्ञान फार्मूला कॉन्सेप्ट और न्यूमेरिकल पर आधारित है। दोपहर के समय में न्यूमेरिकल सॉल्व करें। फॉर्मूला को सुबह और रात में सोने के समय याद करें। फॉर्मूला प्रतिदिन आधा से घटा रिवीजन करें। 1 से 2 घंटा न्यूमेरिकल और कॉन्सेप्ट का अभ्यास करें। 3 घंटा फिजिक्स में सेल्फ स्टडी के तौर पर दे सकते हैं।
9. रसायन विज्ञान पर ज्यादा देना होगा समय?
रसायन विज्ञान थोड़ा कठिन होती है लेकिन अधिक प्रयास से समझना आसान हो जाता है। रसायन विज्ञान के अंदर अभिक्रिया न्यूमेरिकल कॉन्सेप्ट जैसे टॉपिक होते हैं जिन्हें ज्यादा दिन तक याद करने के लिए उपयुक्त समय देना होगा। रसायन विज्ञान में आपको 3 घंटा समय देना होगा।
10. Self Study कितना घंटा करना होगा?
- जो छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से क्लास करते हैं वे छात्र कम से कम दो-दो घंटा प्रत्येक विषय में यानी 6 घंटा सेल्फ स्टडी करना अत्यंत आवश्यक है।
- क्लास करने से फॉर्मेलिटी पूरा होती है जबकि सेल्फ स्टडी करने से नीट परीक्षा निकल जाती है।
जो छात्र ऑनलाइन ऑफलाइन क्लास कर चुके हैं ड्राप लिए हुए हैं। सेल्फ स्टडी तीनों विषय में चार-चार घंटा यानी कुल - 12 घंटे की अच्छी गुणवत्ता वाली पढ़ाई करनी होगी।
- नोट्स बनाने के चक्कर में अपना समय व्यर्थ ना करके दिमाग में उसे अटाने का प्रयास करें।
- कॉपी भरने से रद्दी वालों को फायदा होता है, जबकि दिमाग में ज्ञान भरने से आपको फायदा होता है। यह उनके लिए है जो सिर्फ नोट्स बनाते है, उसे पढ़ते नहीं है।
Note :- नीट परीक्षा या मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी अपडेट रहने के लिए व्हाट्सएप टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर ले इसमें हम मेडिकल छात्रों की मदद के लिए बहुत तरह का ब्लॉग डालते रहते हैं।
Telegram Join | Click Here |
Whatsapp Join | Click Here |
निष्कर्ष:
NEET की तैयारी में समय ही सबसे बड़ा संसाधन है — अगर आपने उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख लिया, तो सफलता आपके बहुत करीब है।
समय को अपना साथी बनाएं, दुश्मन नहीं।
हर मिनट को समझदारी से खर्च करें — तभी हर घंटे आपको मंज़िल की ओर ले जाएगा।
सबसे बड़ा धन समय है। इसलिए अपने समय को धन समझ कर खर्च कीजिए जिस पर जितना जरूरत है उतना ही दीजिये।
NEET की तैयारी में मनोबल कैसे बनाए रखें? ये 10 टिप्स आपको हर दिन प्रेरित रखेंगे
NEET में असफल होने के बाद क्या करें? ये 7 करियर ऑप्शन बना सकते हैं आपका भविष्य
NEET ड्रॉपर्स के लिए 2026 की तैयारी गाइड: कैसे एक साल में करें टॉप स्कोर?
NEET 2026 की तैयारी कब और कैसे शुरू करें? शुरुआती छात्रों के लिए पूरी गाइड
neet,time management,neet time management,time management tips,time management tips for neet 2022,how to prepare for neet,neet motivation,neet preparation,neet 2020 preparation,neet time management tips,time management for droppers,best online academy for neet mds preparation,time management skills,unacademy neet,time management for medical students,how to manage neet preparation with bsc,time management strategies